उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard पर जाएं।
'एडमिट कार्ड' टैब पर जाएं - 'सीएचएसएल' - एडमिट कार्ड लिंक (उपलब्ध) पर क्लिक करें।
रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट ले लें।
आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने 6,100 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया, जो 30 नवंबर को शुरू हुई थी, अब 7 जनवरी को खत्म होगी। पिछली समय सीमा 28 दिसंबर थी. योग्य उम्मीदवार slprb.ap.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का जल्द ही एलान हो सकता है। डेटशीट रिलीज होने का स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने एक भर्ती अधिसूचना जारी कर कई पद पर भर्ती निकाली है। जिनके लिए 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के तहत एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम ने चपरासी, सफाई वाला, क्लर्क, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित कई पद पर भर्तियां निकाली हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का स्कोरकार्ड घोषित कर दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने रेलवे की ये परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in से परिणाम चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीबीएसई सीटीईटी 2022 शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज यानी 28 दिसंबर से 07 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) में आयोजित की जाएगी।
इंडियन नेवी ने अग्निवीर भर्ती के तहत कुछ समय पहले बंपर पद पर वैकेंसी निकाली थी। अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है। इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत आवेदन कर दें। आज यानी 28 दिसंबर 2022 इंडिनय नेवी के इन पद पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आयोजित टियर-1 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीपीओ परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडियन नेवी में 1500 पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 28 दिसंबर 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे जल्दी अप्लाई कर दें।
एमपी में एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिशन बोर्ड की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से पहले 200 पदों पर भर्तियां होनी थी जिसे अब इसे बढ़ाकर 462 कर दिया गया है। इतना ही नहीं पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 थी जिसे बढ़ाकर अब 29 दिसंबर कर दिया गया है।
ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी ने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के तहत असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों (ONGC MRPL Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ONGC MRPL Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ONGC MRPL की ऑफिशियल वेबसाइट mrpl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।