सरकारी नौकरी के लिए सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि देश में कई जगह बंपर भर्तियां निकल रही है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कहां नौकरियां आ रही हैं और किन भर्तियों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। सबसे पहले बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नवल एकेडमी (NDA/NA) भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा यह एग्जाम 10अप्रैल 2022 को कराया जाएगा। इसके अलावा यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS)-I एग्जामिनेशन काएडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्रडाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा सीडीएस भर्ती का एग्जाम 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों कोआयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतरबनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जानेवाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिककर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
हाल ही में किन परीक्षाओं की तिथियों में हुआ है बदलाव
CLAT-2022 :
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 की को स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी कंसॉर्टियम ऑफएनएलयू ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर साझा की है। अब क्लैट की परीक्षा रविवार, 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।गौरतलब है कि यह एग्जाम 8 मई को आयोजित किया जाना था। इसके अलावा क्लैट के फॉर्म भरने की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। बदली हुई तिथि केमुताबिक, इच्छुक स्टूडेंट्स अब 9 मई 2022 तक क्लैट 2022 का आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
JEE Main 2022 :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) जेईई मेन 2022 की तिथियों में बदलाव कर दिया है। नए शेड्यूल केमुताबिक, अब यह एग्जाम 21 अप्रैल से आयोजित की जाएगी जो पहले 16 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया शेड्यूल देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनीबाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।