बिहार बीपीएससी असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकली असिस्टेंट पदों पर विज्ञप्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है, की जिन आवेदकों ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं, और कर रहे हैं प्रारंभिक परीक्षा के आयोजित होने का इंतजार तो आपको बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और परीक्षा से संबंधित जानकारी से अवगत हो। प्रवेश पत्र से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।