NHPC Recruitment 2020: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर उम्मीदवार 14 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। वे आवेदक जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि :14 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 01 अक्तूबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास और साथ ही संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई कोर्स का होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ट्रेड अपरेंटिस कुल 26 पद