सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2020
- फोटो : Social Media
Bank of India Recruitment 2020 – बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए Bank of India ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें कौन सी हैं, चयन किस तरह होगा, पद कौन-कौन से हैं और कितने हैं, इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की मिल जाएंगे। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि :16 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर, 2020
पदों का विवरण :
पद का नाम : अर्थशास्त्री (स्केल IV), रिस्क मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, आईटी डेटा एनालिस्ट समेत कई पद
पदों की संख्या : कुल 214 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 32, 35 व 38 वर्ष निर्धारित की गई है।