BISCOMAUN Recruitment 2020 : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड ने युवाओं से आवेदन मांगे हैं, जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि BISCOMAUN में वित्त सह लेखा अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (सिविल), सहायक प्रबंधक (आई.टी.), खाता सहायक समेत अन्य पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 सितंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 01 सितंबर, 2020
पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : वित्त सह लेखा अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (सिविल), सहायक प्रबंधक (आई.टी.), खाता सहायक समेत कई पद
पदों की संख्या : 275 पद