RRB NTPC ने रेलवे में 1.30 हजार पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। यह नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह बताया है, कि सुगम रेल संचालन के लिए रेलवे में विभिन्न पदों पर आवेदन जारी किए जाएगें। यह ऑनलाइन प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू कर दी जाएगी। वे उम्मीदवार जो रेलवे भर्ती बोर्ड के इन 1.30 हजार पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट पर बनें रहें। आरआरबी विज्ञापन के अनुसार, कुल 1.30 लाख रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें, गैर-तकनीकी श्रेणियों (NTPC), पैरा-मेडिकल स्टाफ, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के लिए 30,000 रिक्तियां हैं और लेवल -1 पदों के लिए लगभग 1,00,000 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें और समस्त जानकारियों से अवगत हो।