फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में नौकरी की ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Thu, 24 Dec 2020 04:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने  के बाद से ही  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं।  तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी-अधूरी जानकारी मिलती है। और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:38 PM, 24-Dec-2020

युवाओं के लिए BHEL में नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया

BHEL Recruitment 2021: देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

Apply Online

03:31 PM, 24-Dec-2020

IDBI Bank: इंटरव्यू से ही होगा सिलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bank Jobs 2021: आईडीबीआई बैंक में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 24 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है, जो कि 07 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी और 60,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।

Apply Online

02:38 PM, 24-Dec-2020

ONGC: एक इंटरव्यू और बन जाएंगे ऑफिसर

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 और 29 दिसंबर को दिए गए पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो जाएं। इतना ही नहीं, इस नौकरी में आपको 75000 तक सैलरी भी मिलेगी। इंटरव्यू का स्थान, पदों का विवरण आदि जरूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।

विज्ञापन
01:35 PM, 24-Dec-2020

UPPSC: लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा

उत्तर प्रदेश के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।

नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक 

12:38 PM, 24-Dec-2020

UP Legislative Assembly: कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू भी हो चुकी है। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)

विज्ञापन
11:57 AM, 24-Dec-2020

LIC में करें नौकरी, 14 लाख तक मिलेगा सैलरी पैकेज

LICHFL: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। 

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online

11:19 AM, 24-Dec-2020

10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, आवेदन के लिए बस दो दिन बाकी

BECIL Vacancy 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें। 

Apply Online

10:42 AM, 24-Dec-2020

Sarkari Naukri 2021: यूपी में 50,000 पदों पर होंगी बंपर भर्तियां

UPSSSC: नये साल पर राज्य में नौकरियों की बहार आने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) वर्ष 2021 में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेखपाल, सरकारी टीचर, परिवार कल्याण समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इससे संबंधित जानकारी के लिए ये पढ़ें।

10:05 AM, 24-Dec-2020

IOCL Vacancy 2021: 10वीं पास के लिए कई मौके, अच्छा सैलरी पैकेज भी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुूरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

09:09 AM, 24-Dec-2020

JOIN INDIAN NAVY 2021: ऑफिसर बनने का शानदार मौका

भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

08:40 AM, 24-Dec-2020

DRDO में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका

DRDO: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान ने टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल आज 24 दिसंबर, 2020 तक ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

08:01 AM, 24-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में नौकरी की ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

नीति आयोग ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल आज यानि 24 दिसंबर, 2020 तक ही आवेदन कर सकते हैं, बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा और दो लाख से भी ज्यादा सैलरी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन
(Apply Online)

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें