Sarkari Naukri Live 2020: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 8वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी-कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
SBI SO Vacancy 2021: जारी है आवेदन प्रक्रिया, आज ही कर लें अप्लाई
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 11 जनवरी 2021 तक सक्रिय रहेगी। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें।
03:17 PM, 26-Dec-2020
मैनेजर की पोस्ट के लिए बिना फीस दिए अभी करें अप्लाई
कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
02:39 PM, 26-Dec-2020
बस एक इंटरव्यू से ही होगा सिलेक्शन, आज ही करें आवेदन
IDBI Bank: आईडीबीआई बैंक में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है, जो कि 07 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी और 60,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।
ONGC: हो जाइए तैयार, 28 औऱ 29 दिसंबर को है इंटरव्यू
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 और 29 दिसंबर को दिए गए पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो जाएं। इतना ही नहीं, इस नौकरी में आपको 75000 तक सैलरी भी मिलेगी। इंटरव्यू का स्थान, पदों का विवरण आदि जरूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
12:41 PM, 26-Dec-2020
Govt Teacher Recruitment 2021: प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए आवेदन शुरू
सरकारी शिक्षकों की बड़ी भर्ती चल रही है। WBBPEने 16500 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो कि 06 जनवरी, 2021 तक चलेगी। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
विज्ञापन
11:56 AM, 26-Dec-2020
कोचिन शिपयार्ड वैकेंसी 2021: जल्द ही करा लें आवेदन, कुछ ही दिन बाकी
Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका, मिलेगी लाखों का सैलरी पैकेज
बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन पढ़ने और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
10:27 AM, 26-Dec-2020
जुड़ जाइए भारतीय सेना से, 10वीं या 12वीं के पास भी है मौका
भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व की बात है। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
BEL गाजियाबाद में नौकरियां, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
भारत की मिनी नवरत्न कंपनी BEL में ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 26 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। खास बात यह है कि ये आवेदन जिला गाजियाबाद परिसर में भर्ती के लिए मांगे गए हैं और उम्मीदवारों का चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार केवल आज यानि 26 दिसंबर, 2020 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंकपर क्लिक करके पढ़ें।
Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका
SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ गई थी। वे अभ्यर्थी जो आवेदन करने से चूक गए थे, यह उनके लिए सुनहरा और आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार केवल आज यानि 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि SSC CHSL के द्वारा आप 12वीं के बाद ही भारत सरकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको बेहतरीन नौकरियां मिलती हैं जिनमें बेहतर करियर, स्थायित्व व अच्छी सैलरी के साथ साथ ढेरों अन्य सुविधाएं व भत्ते प्राप्त होते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन।