फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय में नौकरी का सुनहरा मौका, नजदीक है आवेदन की अंतिम तारीख

Fri, 04 Sep 2020 06:28 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NVS Recruitment
विज्ञापन

NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षक दिवस के मौके पर अनेक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि ये भर्तियां टीजीटी (ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर), पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और एफसीएसए (फैकल्टी कम सिस्टम एडमिनिसट्रेटर) के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर भी समस्त जानकारी हासिल कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।

विज्ञापन


 

महत्तवपूर्ण तिथि –
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020

पदों का विवरण :
टीजीटी (ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर) – 293 पद
पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) – 98 पद
एफसीएसए (फैकल्टी कम सिस्टम एडमिनिसट्रेटर) – 73 पद

शैक्षणिक योग्यता :
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिया गया नोटिफिकेशन देखें।

वेतनमान –
टीजीटी (ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर) – 26250 से 31250 रुपये तक
पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) – 25750 से 32500 रुपये तक

ऐसे करें आवेदन –
इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के साथ दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर अपने सभी दस्तावेजों को अटैच करके दिये गये ईमेल आईडी पर भेज दें।

ईमेल आईडी  -  CONPUNE20@GMAIL.COM पर 11 सितंबर 2020  की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।

नौकरी का स्थान –
महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-दियू और दादर-नागर हवेली
विज्ञापन

ये भी पढे़ें : 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के कई पद हैं खाली

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशम फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक   
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढे़ें : बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ सीमित ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें