फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: NFR में 4499 पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

Mon, 07 Sep 2020 05:01 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। NFR - North Frontier Railway में बपंर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें ये भर्ती चार हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर होने जा रही हैं, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


आयु सीमा : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें। 

पदों का विवरण :
पद के नाम :                                    पदों की संख्या  :
विज्ञापन

एक्ट अपरेंटिस (Act Apprentice)       कुल 4499 पद

विज्ञापन

महत्त्वपूर्ण तिथियां : 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 13 अगस्त, 2020 
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 16 अगस्त, 2020 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 सितंबर, 2020 

आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 15 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें