फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी लिमिटेड दे रहा है नौकरी का मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 19 Aug 2020 08:16 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
NHPC Recruitment 2020 : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी अधिकारी के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                                पदों की संख्या : 
विज्ञापन

ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी अधिकारी       कुल 86 पद
विज्ञापन

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा राष्ट्रीय जलविद्युत निगम के नियमानुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रियाः
इच्छुक उम्मीदवार NHPC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhpcindia.com/ के माध्यम से आवेदन करें। बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से 28 सितंबर, 2020 तक ही मान्य होगी।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें