Live: Sarkari Naukri 2020 Updates: क्या सिर्फ मेहनत करने से सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है? नहीं, इसके लिए जरूरी है सही सूझ-बूझ भी। नौकरी के लिए अब आपको महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। लाइव ब्लॉग आपको लेटेस्ट भर्तियों से अपडेट रखेगा। बता दें कि हम amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 1,50,000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।
यूपी बिजली विभाग में सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए बस कुछ ही दिन बाकी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL)में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
हाई कोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, बस चाहिए ये योग्यता
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 19 फरवरी तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडियाने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
भारतीय खुफिया विभाग में बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
विज्ञापन
11:40 AM, 20-Dec-2020
यूपी विधान सभा में भर्तियां, करें आवेदन
उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू भी हो चुकी है। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
LIC में हो रही है भर्तियां, 14 लाख तक मिलेगा सैलरी पैकेज
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।
NITI Aayog: दिल्ली में सरकारी नौकरियां, सैलरी 2 लाख से भी ज्यादा
नीति आयोग ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 24 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 24 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा और दो लाख से भी ज्यादा सैलरी निर्धारित की गई है।
Indian Coast Gurad: आईसीजी ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइटपर नजर बनाएं रखें।
SSC CHSL: फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 26 दिसंबर तक करें आवेदन
आपको बता दें कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। वे अभ्यर्थी जो आवेदन करने से चूक गए थे, यह उनके लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अब 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। SSC CHSL के द्वारा आप 12वीं के बाद ही भारत सरकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको बेहतरीन नौकरियां मिलती हैं जिनमें बेहतर करियर, स्थायित्व व अच्छी सैलरी के साथ साथ ढेरों अन्य सुविधाएं व भत्ते प्राप्त होते हैं।
Indian Railway Jobs: कई पदों पर भर्तियां, छूट न जाए मौका
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
Sarkari Naukri 2020: हाईकोर्ट, रेलवे, LIC, नीति आयोग समेत कई जगहों पर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
NTPC: एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 1,90,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन।