फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए भी है मौका

Fri, 11 Dec 2020 05:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Live Sarkari Naukri 2020-21: आज के समय में सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है। उम्मीदवार नौकरी पाने के लिए दिन-रात अथक मेहनत करते हैं, उसके बाद कहीं सरकारी नौकरी मिलती है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन हम amarujala.com आपको यहां रोज सरकारी नौकरी के अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:39 PM, 11-Dec-2020

यूपीपीसीएल जेई वैकेंसी 2020-21

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply Online

04:44 PM, 11-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां, जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

03:48 PM, 11-Dec-2020

10वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए नौकरी के मौके

BECIL: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें। 

Apply Online

विज्ञापन
03:01 PM, 11-Dec-2020

लेक्चरर की बंपर भर्तियां, 1.5 लाख तक सैलरी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 1,50,000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक

02:12 PM, 11-Dec-2020

NBT दिल्ली में नौकरियां, मिलेगा अच्छा सैलरी पैकेज

NBT India 2021: नेशनल बुक ट्रस्ट में एडिटोरियल असिस्टेंट और रीजनल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इन दोनों पदों के लिए 45 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।

एडिटोरियल असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए इंटरव्यू के लिए 14 दिसंबर, 2020 की तिथि निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं, उम्मीदवारों के लिए 40,000 तक सैलरी भी मिलेगी। अधिक जानकारी के नोटिफेिकेशन और एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

रीजनल मैनेजर- इस नौकरी के लिए एक उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी के लिए 70,000 तक सैलरी निर्धारित की गई है। नोटिफेिकेशन और एप्लीकेशन लिंक

विज्ञापन
01:34 PM, 11-Dec-2020

दिल्ली में सरकारी नौकरी, अच्छी सैलरी भी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

Apply Online

12:44 PM, 11-Dec-2020

IOCL: 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

IOCL में ट्रेड अपरेंटिस के 493 रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया कल यानि 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार का दसवीं पास और साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई कोर्स का होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।

Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक

12:03 PM, 11-Dec-2020

12वीं पास युवाओं के लिए मौका, पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां

Police Bharti 2020: बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 8415 रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर 14 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए 69000 तक सैलरी निर्धारित की गई है। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पीईटी के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। 

(Apply Online)

11:13 AM, 11-Dec-2020

DRDO में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां

DRDO Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

10:34 AM, 11-Dec-2020

BHEL में नौकरियां, सैलरी 80,000 तक

BHEL 2021: देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

Apply Online

09:59 AM, 11-Dec-2020

CCI Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए है शानदार मौका

सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
CCI

09:19 AM, 11-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए भी है मौका

डाक विभाग भर्ती 2020: पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इन पदों पर 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज यानि 11 दिसंबर, 2020 आवेदन की अंतिम तिथि है। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन, बस कुछ ही घंटे बाकी हैं।

आधिकारिक अधिसूचना 
(APPLY ONLINE)

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें