10:04 AM, 15-Dec-2020
रेलवे भर्ती परीक्षा का पहला चरण आज
RRB-NTPC December Exams 2020: रेलवे में 1.40 लाख पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आज 15 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। पहले चरण की परीक्षा के लिए कुल 354 केंद्र बनाये गए हैं और कुल 1663 पदों के लिए 1.03 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इन भर्ती परीक्षाओं को कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित कराने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि परीक्षा का दूसरा चरण 28 दिसंबर से शुरू होकर मार्च 2021 तक और तीसरा चरण अप्रैल 2021 से जून 2021 तक जारी रहेगा। सभी परीक्षा पूरी कर एक वर्ष के भीतर ही सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।