Sarkari Naukri 2020 LIVE: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना है। उन सभी को बस एक मौके की तलाश है। यहां हम उन युवाओं के लिए अनेक नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी में आपको हाल ही में आई नौकरियों से अवगत कराएंगे। यहां हम amarujala.comआपको बताएंगे कि किन-किन संस्थानों में सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
सशस्त्र सीमा बल बंपर भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन
SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
IOCL में ट्रेड अपरेंटिस के 493 रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार का दसवीं पास और साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई कोर्स का होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।
केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड में लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2020 तक कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक आखिरी मौका और है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
DRDO के इंस्टीट्यूट डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) ने जूनियर रिसर्च फैलो के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यदि आपने मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नॉलोजी आदि चुनिंदा विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैलोज को एचआरए के अलावा 31000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी के लिए आपको किसी लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक ऑनलाइन इंटरव्यू के बेसिस पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, 20 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर केवल 11 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के मान्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भुवनेश्वर ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार एम्स फैकल्टी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, अभी नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।
Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, आज इन विभागों ने मांगे हैं आवेदन
State Bank of India में अपरेंटिस के 8500 पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। स्नातक की डिग्री है तो आज अभी तुरंत करें आवेदन। आवेदन के लिए बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट पर आधारित होगा। तो फिर देर किस बात की, नोटिफिकेशन लिंक से लें पूरी जानकारी और नीचे दिए लिंक से करें आवेदन।