फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2021: केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधीन सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां

Fri, 27 Aug 2021 09:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
live sarkari naukri 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:59 PM, 27-Aug-2021

Sarkari Job: अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

07:38 PM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के दिन अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती के लिए किया जाएगा जिसमें अनुशासन-विशिष्ट ज्ञान के लिए मौखिक परीक्षण शामिल हैं। यदि उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों के पांच गुना से अधिक है, तो साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग अनुमोदित मानदंडों के आधार पर की जाएगी।

06:31 PM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: कौन कर सकता है आवेदन?

SAI, NS NIS, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय / विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा करने वाले या ओलंपिक / अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी वाले या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
05:27 PM, 27-Aug-2021

Govt jobs: अपना पूरा समय कोचिंग को देने वाले ही करें आवेदन

अनुबंध के तहत सहायक कोच के रूप में शामिल किए गए खिलाड़ी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट) को कोचिंग के लिए पूरा समय देना आवश्यक होगा और इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि केवल वे खिलाड़ी, जो कोचिंग के लिए पूरा समय दे सकते हैं, आवेदन करें। उन्हें विभिन्न अल्पकालिक/मध्यम अवधि के प्रशिक्षण/अभिविन्यास कार्यक्रमों से गुजरना पड़ सकता है।

04:22 PM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 26 खेल विधाओं में निकाली भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने अनुबंध के आधार पर सहायक प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 26 खेल विधाओं में कुल 220 पद भरे जाएंगे। आवेदन पत्र साई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
03:04 PM, 27-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: 02 मार्च से 14 मार्च 2022 तक होगी भर्ती रैली

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:41 PM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी लाइव : महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 04 सिंतबर को होगी

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 की अधीनस्थ सेवा के लिए परीक्षा 04 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे परीक्षा का विवरण यहां mpsc.gov.in देख सकते हैं। एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2021 के तहत 806 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर, सहायक अनुभाग अधिकारी और कर निरीक्षक शामिल हैं।

01:52 PM, 27-Aug-2021

Sarkari Vacancy: ऑयल इंंडिया में इंटरव्यू से होगा चयन

ऑयल इंडिया की इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

01:25 PM, 27-Aug-2021

ऑयल इंडिया में फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए है रिक्तियां

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।

12:38 PM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में निकली हैं नौकरियां, वॉक इन इंटरव्यू

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है।

11:26 AM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरी : 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

भारतीय डाक विभाग के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। 23 अगस्त 2021को आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन
  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये तक
  • डाक सेवक/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से 12,000 रुपये

 

10:40 AM, 27-Aug-2021

Sarkari Vacancy: डाक सेवक के लिए 22 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 अगस्त से 22 सितंबर, 2021

10:02 AM, 27-Aug-2021

Sarkari Naukri Live : डाक सेवक के पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश सर्कल में 4000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:22 AM, 27-Aug-2021

सरकारी नौकरियां 2021: 24 अगस्त से कर सकते हैं अप्लाई

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 अगस्त
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 6 सितंबर 2021
  • एलपीएससी की वेबसाइट - lpsc.gov.in

08:20 AM, 27-Aug-2021

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए यहां निकलीं हैं भर्तियां

इसरो लिक्विड प्रोपुल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं पास चालक, फायरमैन, कुक और कैटरिंग अटेंडैंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त, 2021 से शुरू हो चुकी है।

07:53 AM, 27-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हरियाणा सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 31 अगस्त को हरियाणा सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों पर चयन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx पर ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों में सरकारी नौकरियों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।   

07:44 AM, 27-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधीन सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां

आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें