फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन

Tue, 09 Jun 2020 04:47 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020: आज के युवाओं का रूझान सरकारी नौकरी की तरफ ज्यादा होता जा रहा है। हर कोई इस दौड़ में आगे निकलना चाहता है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन amarujala.com प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:46 PM, 09-Jun-2020

NTPC में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 22 जून तक करें आवेदन

NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने खदान सर्वेक्षक, उत्खनन प्रमुख समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज ही पूर्ण करें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:45 PM, 09-Jun-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

NBFGR Recruitment 2020: आईसीएआर -नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (NBFGR) ने कुछ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:16 PM, 09-Jun-2020

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका, अधिकतम आयु 56 वर्ष

Geological Survey of India Recruitment: जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि साधारण ग्रेड चालक, सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 06 जुलाई 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:29 PM, 09-Jun-2020

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में पाएं नौकरी, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

PPQS Recruitment 2020: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और किसान कल्याण मंत्रालय में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारी के पद आवेदन मांगे गए हैं।  छात्र वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं। पात्र उम्मीदवार 12 जून 2020 को साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:41 AM, 09-Jun-2020

लोकसभा सचिवालय में चल रही हैं भर्तियां, यहां सहायक के कई पद खाली

Loksabha Secretariat  Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
09:57 AM, 09-Jun-2020

Orissa High Court Recruitment 2020: हाईकोर्ट ऑफ ओडिशा, कटक ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत जिला न्यायाधीश के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:55 AM, 09-Jun-2020

भारतीय डाक विभाग में 2834 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, आवेदन शुरू

Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:08 AM, 09-Jun-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन

Indian Army Recruitment Rally 2020: भारतीय सेना जवानों की भर्ती के लिए रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का आयोजन जुलाई से अगस्त महीने में किया जाएगा। इस रैली भर्ती का आयोजन हिसार (हरियाणा), पटियाला और चरखी दादरी (हरियाणा) में किया जाएगा। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें