फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, आज ही करें आवेदन

Sun, 14 Jun 2020 04:55 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन से संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:50 PM, 14-Jun-2020

High Court: यहां कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

Rajasthan high court Recruitment 2020 – राजस्थान उच्च न्यायालय ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 14 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:23 PM, 14-Jun-2020

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां

TPSC Recruitment 2020 : त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) द्वारा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि ये भर्ती वन सेवा ग्रेड-2 के पदों पर की जा रही है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 08 जुलाई, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:45 PM, 14-Jun-2020

UKSSSC में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, अब 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन

UKSSSC Recruitment 2020 – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कि गई है। जिसके तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब उम्मीदवार 27 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:43 PM, 14-Jun-2020

Railway recruitment 2020: उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर (हिंदी), फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, पेंटर और अप्रेंटिस के 196 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवार का चयन होगा। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:02 PM, 14-Jun-2020

Hpseb Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर टी-मेट के 1500 पद और जूनियर हेल्पर (सब स्टेशन) के 392 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों को भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:27 PM, 14-Jun-2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

UPRVUNL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, तकनीशियन ग्रेड- II समेत अन्य कई रिक्त पदों पर की जारी हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है, अब उम्मीदवार 30 जून, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:38 AM, 14-Jun-2020

सरकारी नौकरी का शानदार मौका, कुछ घंटों बाद खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया

PGCIL Recruitment 2020 :  पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत अपरेंटिस ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:58 AM, 14-Jun-2020

NLC में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, आज है आवेदन का अंतिम तिथि मौका

NLC Recruitment 2020 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने स्नातक कार्यकारी प्रशिक्षु (GET) के रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली है। जिनके आवेदन की अंतिम तिथि 07 अप्रैल थी। परंतु कोरोना वायरस के प्रकोप से देशव्यापी लॉकडाउन होने के कारण अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 जून, 2020 कर दिया गया है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:16 AM, 14-Jun-2020

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए पुलिस भर्ती, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

Assam Police Recruitment 2020: पुलिस विभीग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असम पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो लोग इस नौकरी के पात्र हैं उन्हें 60,500 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:08 AM, 14-Jun-2020

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, आज ही करें आवेदन

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर के पद के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं । 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें