03:16 PM, 18-Dec-2020
NTPC Delhi में नौकरी का मौका, सैलरी 190000 तक
एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।