01:27 PM, 11-Nov-2020
केवल 333 वोटों से जीते लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को जीत मिली। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को हराया। हालांकि, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजकुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी को महज 333 वोटों से हराया।