फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 21 Sep 2020 03:20 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

JK High Court Recruitment 2020: जम्मू - कश्मीर उच्च न्यायालय ने सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्टेनो-टाइपिस्ट, ड्राइवर- I, कंपोजिटर समेत अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 21 सितंबर से 12 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें भर्ती प्रक्रिया जैसे कि महत्वपूर्ण तिथि, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि से अवगत होकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता : 
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

महत्त्वपूर्ण तिथियां : 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 18 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 21 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अक्तूबर, 2020

आयु सीमा : 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

पदों का विवरण :
पदों का नाम :
     
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्टेनो-टाइपिस्ट, ड्राइवर- I, कंपोजिटर समेत अन्य पद  

पदों की संख्या : कुल 28 पद

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। सभी जानकारियों से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें