फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में निकली हैं सरकारी नौकरी, रजिस्ट्रेशन के लिए बचा है सिर्फ एक ही दिन

Sat, 14 Mar 2020 06:14 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में सरकारी नौकरी निकली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उसका मुख्य विषय विज्ञान होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च है। ऐसे में आपके पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही दिन बचा है।

विज्ञापन


वैकेंसी की जानकारी
पोस्ट- टेक्निकल असिस्टेंट (प्रयोगशाला)
पदों की संख्या- 30
सैलरी- लेवल-6

इसे भी पढ़ें- स्नातकों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख रुपये

पोस्ट- सीनियर टेक्नीशियन
पदों की संख्या- 20
सैलरी- लेवल- 4 
 

विज्ञापन

विज्ञान में स्नातक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास स्नातक में रसायन विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी, जैव-प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी, जैव-रसायन विज्ञान या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स में से एक मुख्य विषय होना चाहिए। अभ्यर्थी के स्नातक में 60 फीसदी अंक होने चाहिए। इन पदों के लिए 18 से लेकर 30 साल की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
सीनियर टेक्नीशियन
अगर आप सीनियर टेक्नीशियन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास इलेक्ट्रोनिक एवं मैकेनिक में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 27 साल के बीच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सुनहरा मौका! 1 लाख रुपये सैलरी वाली 55 सरकारी नौकरियों के लिए शुरू हो गया है रजिस्ट्रेशन

इन पदों पर आवेदने के लिए आपको फॉर्म भरते वक्त 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। आप नेट बैंकिंग या फिर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।
 
आवेदन की आखिरी तारीख- 15 मार्च
एडमिट कार्ड रिलीज होने की तारीख- 23 मार्च
परीक्षा की तिथि- 29 मार्च
रिजल्ट- 21 अप्रैल

यहां पढ़ें नोटिफिकेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें