HIGH COURT OF KARNATAKA Recruitment 2020 : कर्नाटक उच्च न्यायालय में कई पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। ये नियुक्तियां जिला जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन की तिथि 21 अक्तूबर, 2020 है। जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 21 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अक्तूबर, 2020
पद का विवरण -
पद का नाम- पदों की संख्या-
जिला जज कुल 30 पद
आयु सीमा -
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 48 वर्ष निर्धारित की गई है।