फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: DRDO में पाना चाहते हैं नौकरी, तो जल्द करें आवेदन

Fri, 11 Sep 2020 05:47 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरी: डीआरडीओ भर्ती 2020
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। DRDO ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के माध्यम से अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आपको बता दें कि ये भर्तियां रिसर्च एसोसिएट्स (RA) और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के पदों पर होने जा रही हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें।

पदों का विवरण :
पदों का नाम :  
       
DRDO रिसर्च एसोसिएट्स (RA) और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF)    
         
पदों की संख्या : कुल 10 पद

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अखबार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन तक।
साक्षात्कार की संभावित तिथि : 15 सितंबर, 2020 के बाद 

आयु सीमा : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 व 35 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन :
सबसे पहले उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers पर जाएं या इस खबर में दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। उसके बाद दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे भरें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें