BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल), एसोसिएट प्रोफेसर (ईई), प्रोफेसर (मैकेनिकल) और एसोसिएट प्रोफेसर (ईसी) के पदों पर होने जा रही हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2020 है।
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल), एसोसिएट प्रोफेसर (ईई), प्रोफेसर (मैकेनिकल) और एसोसिएट प्रोफेसर (ईसी) के पद
पदों की संख्या : कुल 223 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 16 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :23 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2020