BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। लेक्चरर (गणित) के पदों पर भर्ती के लिए बिहार सरकार द्वारा 47 पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2020 तक चलेगी। आवेदक 25 अगस्त, 2020 से पंजीकरण कर सकेंगे। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
लेक्चरर (गणित) कुल 47 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 16 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।