BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (असैनिक अभियंत्रण) के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 21 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र की हार्डकॉपी स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है। पंजीकरण करने से पहले इस खबर
में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि न्यूनतम आयु 22 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि: 04 सितंबर, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 25 सितंबर, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 05 अक्तूबर, 2020
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने कि अंतिम तिथि: 12 अक्तूबर, 2020