फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पाना चाहते हैं नौकरी, तो बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है मौका

Fri, 14 Aug 2020 01:37 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Bank of India Recruitment 2020 : बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए बैंक ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार यहां नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को 16 अगस्त तक पूरा कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें कौन सी हैं, चयन किस तरह होगा, पद कौन-कौन से हैं और कितने हैं, इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड्स में मिल जाएंगे। आगे हम आपको बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना की लिंक भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2020

पदों का विवरण :
पद का नाम :         पदों की संख्या :

अधिकारी                14 पद 
क्लर्क                     14 पद 

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय/बोर्ड से हाईस्कूल व स्नातक होना आवश्यक है। आवेदकों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित कि गई है, जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2020 की शाम तक पूरा करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें