गर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में सीनियर रेजिडेंट पदों एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की तरफ से निकाली गई सब इंस्पेक्टर पदों के लिए हैं।
# पहली नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।