Sarkari Naukri 2020 LIVE: गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए सभी मेहनत करते हैं। लेकिन सफलता पाना आसान नहीं होता। नौकरी के लिए मेहनत और सही मौके की तालाश, दोनों ही बेहद जरूरी हैं। ऐसे में लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे, जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
केवल ऑब्जैक्टिव टेस्ट के आधार पर ही होगा सिलेक्शन, अभी करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में नौकरी का यह सुनहरा मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि के लिए ये पढ़ें।
03:35 PM, 25-Dec-2020
Delhi: एक इंटरव्यू और पा लें 1.6 लाख सैलरी वाली नौकरी, अभी करें आवेदन
NHSRCL: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल सीबीटी और एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 160000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से लें पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
BHEL Recruitment 2021: युवाओं के लिए नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया
देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा।
JOIN INDIAN NAVY 2021: भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
ESIC Recruitment 2021: इंटरव्यू से ही मिलेगी नौकरी, बस चाहिए ये योग्यता
ESIC Dehradun: एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में वैकेंसी निकाली गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के रिक्त पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 फरवरी, 2021 तक आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेज दें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए आपको 65000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि आपका चयन भी केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा।
यूपी में 50,000 पदों बंपर भर्तियों का ऐलान, पढ़ लें पूरी खबर
UPSSSC: नये साल पर राज्य सरकार युवाओं को नौकरियों की सौगात देने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) वर्ष 2021 में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेखपाल, सरकारी टीचर, परिवार कल्याण समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इससे संबंधित जानकारी के लिए ये पढ़ें।
11:54 AM, 25-Dec-2020
18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
Indian Railways: मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
ONGC: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड में मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 और 29 दिसंबर को दिए गए पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो जाएं। इतना ही नहीं, इस नौकरी में आपको 75000 तक सैलरी भी मिलेगी। इंटरव्यू का स्थान, पदों का विवरण आदि जरूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
Bank Jobs 2021: इंटरव्यू से ही होगा सिलेक्शन, करें आवेदन
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है, जो कि 07 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी और 60,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।
Sarkari Naukri 2020: भारतीय सेना व नौसेना, रेलवे, बैंक समेत कई जगहों पर नौकरियां, छूट न जाए मौका
SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, यह उनके लिए आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि SSC CHSL के द्वारा आप 12वीं के बाद ही भारत सरकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको बेहतरीन नौकरियां मिलती हैं जिनमें बेहतर करियर, स्थायित्व व अच्छी सैलरी के साथ साथ ढेरों अन्य सुविधाएं व भत्ते प्राप्त होते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन।