Sarkari Naukri LIVE 2021: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी-कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक परक्लिक करें।
03:54 PM, 04-Jan-2021
एयरपोर्ट अथॉरिटी में कई पदों पर नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडियाने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
10वीं पास को मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
Police Constable Recruitment 2021: बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन
पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
01:04 PM, 04-Jan-2021
सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरियां,18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन
CCIमें अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
India Post: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
11:06 AM, 04-Jan-2021
इंटरव्यू से ही होगा सिलेक्शन, जल्द करें आवेदन
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 07 जनवरी, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी और 60,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत अप्लाई करें।
IOCL Vacancy 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
10:05 AM, 04-Jan-2021
प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए भर्ती, आवेदन के लिए बस दो दिन बाकी
Govt Teacher Recruitment 2021: सरकारी शिक्षकों की बड़ी भर्ती चल रही है। WBBPEने 16500 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो कि 06 जनवरी, 2021 तक चलेगी। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
09:24 AM, 04-Jan-2021
SSC CGL 2021: जारी है आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें नोटिफिकेशन
SSC CGL Notification 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।
Metro Rail Recruitment 2021: मैनेजर, पीआरओ, लीगल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां
उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
08:05 AM, 04-Jan-2021
Sarkari Naukri 2021: राज्य और केंद्रीय विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका
Last Date to Apply for Manager Posts: कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 04 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रही है। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।तो फिर देर किस बात की आज अभी तुरंत आवेदन करें।