LIVE Sarkari Naukri 2021: हाल ही में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसके जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार पूरे भारत के पुलिस विभागों में 26,23,225 पद हैं। लेकिन इसमें से केवल 20,91,488 पदों पर ही नियुक्ति की गई है। 1 जनवरी 2020 तक पूरे भारत में 5,31,737 पद रिक्त पड़े हुए थे। यह जानकारी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने लोकसभा में खाली पड़े पदों का आंकड़ा पेश करते हुए दी।
एनएमडीसी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं बात करें योग्यता की तो पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट की लिंक https://www.nmdc.co.in/ या आधिकारिक अधिसूचना की लिंक https://www.nmdc.co.in/Docs/Careers/Advtno03of2021forJMs.pdf पर जा सकते हैं।
केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के अधीन और भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने कनिष्ठ प्रबंधक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 22 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया सक्रिय हो जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 26 मार्च, 2021 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं इंटर कॉलेज में 15,198 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। टीजीटी और पीजीटी योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात पुलिस विभाग में नौकरी करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा और मेन परीक्षा के आधार किया जाएगा।
गुजरात पुलिस ने सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड एसआई (एएसआई) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और पर्सनालिटी टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 10300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 8 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातकोत्तर या स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है।
पंजाब लोक सेवा आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल आखिर तक किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये का वेतन दिया जा सकता है।
पंजाब लोक सेवा आयोग ने जल संसाधन विभाग और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर पदों की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 612 है। जिनमें जल संसाधन विभाग के लिए 585 रिक्तियां और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन के लिए 27 रिक्तियां हैं।
अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन के लिए दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।