फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 600 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

Sun, 07 Mar 2021 05:40 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Government Jobs 2021 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेटsarkari naukri sarkari job govt jobs sarkari naukri 2021 sarkari job 2021 latest govt jobs सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:25 PM, 07-Mar-2021

जेपीएससी भर्ती 2021: सहायक निदेशक के 49 पदों पर भर्ती, 26 मार्च तक करें आवेदन 

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा भौतिकी, नारकोटिक्स, डीएनए इत्यादि 49 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च, 2021 से 26 मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। 21 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जा सकता है।  

04:31 PM, 07-Mar-2021

बीएसपीसीबी भर्ती 2021: सहायक वैज्ञानिक, पर्यावरण इंजीनियर के 36 पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन 

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) द्वारा 36 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक पर्यावरण इंजीनियर के 10, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के 9, आशुलिपिक II के 2, लेखा लिपिक के 2, क्षेत्र सहायक के 8 और लोअर डिवीजन क्लर्क के 5 पद पर नियुक्ति की जाएगी। यह आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से 23 मार्च, 2021 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से 53,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  

03:31 PM, 07-Mar-2021

एफएसआई में नौकरी का अवसर, 19 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन  

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने टेक्निकल एसोसिएट्स के 44 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च, 2021 से 19 मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसआई की वेबसाइट www.fsi.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

विज्ञापन
02:58 PM, 07-Mar-2021

एसएआई भर्ती 2021: कोच के 105 पदों पर भर्ती, सैलरी 1,12,400 रुपये 

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा असिस्टेंट कोच और सीनियर कोच के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक कोच के 35, कोच के 35, सीनियर कोच के 25 और मुख्य कोच के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12 फरवरी, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों 35,400 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  

01:45 PM, 07-Mar-2021

मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन 

मेद्यालय लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। एमबीबीएस या इसके समकक्ष डिग्री धारक इसके लिए 23 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अन्य जानकारी के लिए एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpsc.nic.in/ पर जा सकते हैं।    

विज्ञापन
12:45 PM, 07-Mar-2021

इस विभाग में जूनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती, वेतन 1,30,000 तक

एनएमडीसी लिमिटेड ने जूनियर ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 3 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदकों की भर्ती माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पद पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च, 2021 तक एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 37 - 38 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जा सकता है। वहीं प्रशिक्षण के बाद 37,000 से 1,30,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  

11:35 AM, 07-Mar-2021

असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के 150 पदों पर भर्ती,  दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन 

पीएसटीसीएल यानी पंजाब राज्य स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के कुल 150 पदों पर हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जाकर 26 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन बिना मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

10:33 AM, 07-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए मौका, 600 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) द्वारा 292 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, मेंटेनर आदि के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2021 से शुरू होने जा रही है। दसवीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर इसके लिए 2 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट https://lmrcl.com/ पर जा सकते हैं।    

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें