04:48 PM, 06-Mar-2021
इस विभाग में 510 पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार रुपये से भी अधिक
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज (एनआईआरडीपीआर) ने 510 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती स्टेट प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर, यंग फेलो और क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 55,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।