Sarkari Naukri LIVE 2021: गवर्मेंट जॉब पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सहीं मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत का क्या फायदा? ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। amarujala.comयहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं..
नीति आयोग में नौकरी करने के लिए तुरंत करें आवेदन, मिलेंगे कई लाभ
NITI Aayog Recruitment 2021: नीति आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों 24 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि आप आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना और आपको आसानी से दिल्ली में सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आपको 60,000 तक प्रतिमाह सैलरी भी मिलेगी। तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारीइस लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।
NHPC: 18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन
NHPC Recruitment 2021: एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारीऔर अभी आवेदन करें।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
केंद्रीय विद्यालय में बिना परीक्षा ही मिलेगी पक्की सरकारी नौकरी
KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
विज्ञापन
12:06 PM, 16-Jan-2021
टाटा इंस्टीट्यूट में कई पदों पर नौकरियां, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
TIFR Recruitment 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और आपका चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
महाराष्ट्र मेट्रो में कई पदों पर नौकरियां, 10वीं पास भी करें आवेदन
MAHA Metro Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। इस नौकरी के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
NIHFW Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिएयहां क्लिक करें।
09:53 AM, 16-Jan-2021
Oil India में कई पदों पर भर्तियां, 19 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि
OIL India Recruitment 2021: ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
09:28 AM, 16-Jan-2021
Cochin Shipyard: ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी
Cochin Shipyard Recruitment 2021: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी।
AAI: चूक गए हैं आवेदन करने से तो अब भी है 29 जनवरी तक मौका
AAI Recruitment Last Date Extended: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडियाने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए अब आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 29 जनवरी, 2021 तक कर दिया है। पहले यह 14 जनवरी, 2021 तक ही निर्धारित की गई थी। बता दें कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, छूट न जाए मौका
BHEL Recruitment 2021 Last Date to Apply: भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 16 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक परक्लिक करें।