फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Thu, 14 Jan 2021 05:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:04 PM, 14-Jan-2021

BHEL: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन का आखरी मौका

भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

03:14 PM, 14-Jan-2021

CEERI Recruitment 2021: हो जाइए शामिल वॉक-इन-इंटरव्यू में और पा लें नौकरी

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान (CEERI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इस नौकरी को पाने के लिए आपको केवल एक वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं और किसी प्रकार का आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, खबर से संबंधित लें पूरी जानकारी और 19, 20 जनवरी, 2021 को शामिल हो जाएं इंटरव्यू में।

02:09 PM, 14-Jan-2021

IOCL Vacancy 2021: 10वीं पास के लिए नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

विज्ञापन
01:33 PM, 14-Jan-2021

NIHFW Recruitment 2021: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, करें आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

12:32 PM, 14-Jan-2021

HSSC Constable Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।

विज्ञापन
11:57 AM, 14-Jan-2021

इस राज्य सरकार में 2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 5वीं पास भी नौकरी के हकदार

Government of Tripura Recruitment 2021: त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपये तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। 

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online

11:19 AM, 14-Jan-2021

OIL India Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, 19 जनवरी तक है आवेदन का मौका

ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।

10:48 AM, 14-Jan-2021

प्रोफेसर के पदों पर इंटरव्यू से होगा चयन, आवेदन का आखिरी मौका

IIMC Recruitment 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने असिस्टेंट और असोसिएट प्रोफेसर के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 2,17,100 तक प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म

10:03 AM, 14-Jan-2021

SAIL में नौकरियां, 18 जनवरी तक करें आवेदन

SAIL Recruitment 2021: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 को ही समाप्त हो जाएगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

09:31 AM, 14-Jan-2021

बिना परीक्षा ही मिल जाएगी केवीएस में नौकरी, करें आवेदन

KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।

08:49 AM, 14-Jan-2021

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी

AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 यानि आज समाप्त हो जाएगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1,80,000 तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

08:07 AM, 14-Jan-2021

Sarkari Naukri 2021: कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Metro Rail Recruitment 2021 Last Date to Apply: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल आज यानि 14 जनवरी, 2021 तक ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें