मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस 2019-20 भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी पीईटी (PET) परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने शुक्रवार 19 मार्च को बीपीएसएससी (बीपीएसएससी) फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
ऐसे चेक करें SEBI ग्रेड ए फेज 2 मेन परीक्षा का रिजल्ट
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने फेज 2 मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रेड ए अधिकारियों की भर्ती के लिए सेबी ने फेज 2 मेन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के जरिए अपना फेज 2 मेन परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के अपरेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा की परीक्षा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। जबकि आवेदक की उम्र 17 मार्च, 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम न हो और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक न हो।
उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यहां फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ध्यान रहे ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक ही सक्रिय रहेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे / स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए, इसके साथ ही उम्मीदवारों को वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इन सभी पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जहां मेरिट लिस्ट दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1421 पदों पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के भर्ती प्रक्रिया के तहत कालीकट, कन्ननोर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालकुडा, कोट्टायम, मेवलिकारा, त्रिचूर, त्रिरूबल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप में रिक्त कुल 1421 पदों को भरा जाएगा।
स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
गुजरात लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (क्लास-3) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जीपीएससी ने योग्य अभ्यर्थियों से तीसरी श्रेणी के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों पर आवेदन मंगवाए हैं। आपको बता दें कि स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 243 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है।