फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Sat, 20 Mar 2021 05:53 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: क्या आप भी पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी। तो बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:41 PM, 20-Mar-2021

इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेज द्वितीय के तहत राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संविदा के तहत सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत एमआईएस विशेषज्ञ, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, अकाउंटेंट व डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में 839 संविदा कार्मिकों की सेवाएं ली जा सकेंगी।

05:19 PM, 20-Mar-2021

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गहलोत ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मूल्यांकन संगठन में संकलनकर्ता के 15 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

04:33 PM, 20-Mar-2021

सांख्यिकी विभाग में सीधी भर्ती को मंजूरी
राजस्थान सरकार ने आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इसी के साथ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत संविदा पर 839 कार्मिकों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
 

विज्ञापन
03:32 PM, 20-Mar-2021

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज करना होगा। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को हुआ था। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए 1215 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट में सफलता पाई है। जबकि, 7792 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद के लिए टेस्ट पास किया है। इस परीक्षा में क्वालिफाई हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा।
 

02:59 PM, 20-Mar-2021

20 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान कॉपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड की इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन होना चाहिए और उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस  अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 1200 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। परीक्षा जयपुर, अलवर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर में होगी।

विज्ञापन
02:10 PM, 20-Mar-2021

राजस्थान में 300 से ज्यादा नौकरियों के लिए करें आवेदन
राजस्थान कॉपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड, जयपुर ने क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट/सेल्समैन/गोडाउन कीपर/टाइपिस्ट/कैशियर और स्टोर कीपर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 385 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in है।

12:49 PM, 20-Mar-2021

गुजरात पुलिस में निकली रिक्तियों का विवरण
 असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष)     659
असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला)     324
अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (पुरुष)     202
अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (महिला)     98
आर्म्ड एसआई (पुरुष)     72
इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष)     18
इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला)     09
कुल     1382

इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 मार्च है।

11:50 AM, 20-Mar-2021

गुजरात पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। दरअसल, गुजरात पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड एसआई (एएसआई) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 16 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट कर सकते हैं। 

11:02 AM, 20-Mar-2021

कर्नाटक स्टेट को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन लिमिटेड की इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों को डिग्री और डिप्लोमा चाहिए। अभ्यर्थियों की उम्र18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  कुल पदों की संख्या 45 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। अकाउंटेंट के पद पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को 19000 रुपये से लेकर 34500 रुपये तक का वेतन मिलेगी। इसी तरह फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट को हर महीने 13600 रुपये से लेकर 26000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

10:41 AM, 20-Mar-2021

कर्नाटक स्टेट को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन लिमिटेड ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों की नौकरियां निकाली हैं। अभ्यर्थी  इन नौकरियों के लिए  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण
अकाउंटेंट – 5 पद
फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट- 10 पद
सेल्स असिस्टेंट – 10 पद
टाइपिस्ट – 8 पद
चपरासी – 10 पद
जूनियर फार्मासिस्ट – 2 पद
 

10:08 AM, 20-Mar-2021

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने  विभिन्न प्रभागों / अनुसंधान और डिजाइन केंद्रों / कार्यालयों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी और डिजाइन ट्रेनी के पदों की रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आआधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in के जरिए 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

08:32 AM, 20-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को पहले एक साल के लिए सात हजार रुपए स्टाइपेंड के तौर पर भुगतान किया जाएगा। साथ ही दो साल के लिए प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को सात हजार सात सौ रुपए प्रति माह और तीन साल के लिए उम्मीदवारों को 8,050 रुपए प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। 

08:00 AM, 20-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित योग्यता

इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के आवेदक उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ दसवीं कक्षा की परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि वेल्डर पदों के लिए उम्मीदवारों को आठवीं पास होने के साथ वेल्डर ट्रेड में आईटीआई किया हुआ होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

07:27 AM, 20-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

भारतीय रेलवे की ओर से आठवीं पास से लेकर दसवीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर सरकारी भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।वेल्डर के लिए आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें