फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE 2021: तलाश है सरकारी नौकरी की, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

Thu, 21 Jan 2021 03:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:40 PM, 21-Jan-2021

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, अब भी है आवेदन का मौका

India Post GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 जनवरी, 2021 तक कर दिया गया है। पहले यह 20 जनवरी तक ही थी। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करें, यह आखिरी मौका है।

APPLY ONLINE 

02:45 PM, 21-Jan-2021

नीति आयोग में नौकरी करने के लिए तुरंत करें आवेदन, मिलेंगे कई लाभ

NITI Aayog: नीति आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों 24 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि आप आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना और आपको आसानी से दिल्ली में सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आपको 60,000 तक प्रतिमाह सैलरी भी मिलेगी। तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी इस लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।

Apply Online

01:49 PM, 21-Jan-2021

NHPC: 10वीं पास के लिए नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।

एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

विज्ञापन
12:53 PM, 21-Jan-2021

DRDO: न परीक्षा न इंटरव्यू, मेरिट से मिलेगी सरकारी नौकरी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2021 सक्रिय रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें।

महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक

12:13 PM, 21-Jan-2021

AIIMS Delhi में नौकरियां, देरी न हो जाए आवेदन करने में

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।

नोटिफिकेशन लिंक

विज्ञापन
11:32 AM, 21-Jan-2021

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए ECIL में नौकरियां

ECIL Recruitment 2021: ईसीआईएल ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना और आपका चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक

10:59 AM, 21-Jan-2021

NTA में कई पदों पर वैकेंसी, हाथ से जाने न दें मौका

एनटीए (National Testing Agency) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। बता दें कि स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी है। आप अपनी योग्यतानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आपको डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। पूर्ण जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें।

(Apply Online)

10:26 AM, 21-Jan-2021

Cochin Shipyard: कई पदों पर भर्तियां, आसानी से होगा चयन

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से आज ही आवेदन करें।

(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां

09:32 AM, 21-Jan-2021

UPSC: इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन, सीधे मिलेगी नौकरी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी और अभी आवेदन करें।

Apply Online

08:52 AM, 21-Jan-2021

यूपी में एक ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी

UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)

08:06 AM, 21-Jan-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: तलाश है सरकारी नौकरी की, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

MAHA Metro Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 21 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रही है। इस नौकरी के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें