फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए किन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Tue, 23 Mar 2021 06:01 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है। तो बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:53 PM, 23-Mar-2021

इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 30 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

05:32 PM, 23-Mar-2021

मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) विभाग ने ड्राफ्ट्समैन एवं सुपरवाइजर (बी/एस) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mes.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। कुल रिक्तियां 502 हैं। जिनमें 450 पद सुपरवाइजर और 52 पद ड्राफ्ट्समैन के हैं। इन नौकरियों के लिए लिखित परीक्षा 16 मई को होगी।

05:11 PM, 23-Mar-2021

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है। अभ्यर्थी hppsc.hp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 45 है। इन नौकरियों के लिए 21 से 31 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:47 PM, 23-Mar-2021

हिमाचल में निकली हैं नौकरियां
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर पदों की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 45 है। इन रिक्तियों के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए 23 मार्च यानी आज से ही आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।

04:04 PM, 23-Mar-2021

केंद्रीय विद्यायल, दौसा में सत्र 2021-22 के लिए पूर्णत: अंशकालीन अनुबंध के आधार पर शिक्षकों का पैनल तैयार हो रहा है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिनांक 30.03.2021 को सुबह 8.00 बजे से 10.00 तक विद्यालय पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

विज्ञापन
03:58 PM, 23-Mar-2021

SBI Clerk Result 2020: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पहली वेटिंग लिस्ट देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की कुल 8000 रिक्तियां भरी जानी हैं। ये भर्तियां देशभर में एसबीआई के विभिन्न बैंकों में होनी हैं। कुल रिक्तियों में से 7870 रिक्तियां नियमित और 130 विशेष भर्ती अभियान के तहत हैं।

03:18 PM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी लिमिटेड के लिए यह है योग्यता

एनएमडीसी के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम ऑनलाइन टेस्ट के 85% और साक्षात्कार के 15% को मिलाकर तैयार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से लेकर 1.6 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

02:20 PM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी लिमिटेड के विभिन्न पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

एनएमडीसी लिमिटेड ने कनिष्ठ प्रबंधक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक एनएमडीसी छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के निकट नगरनार में 3.0 एमटीपीए एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रहा है। एनएमडीसी लिमिटेड अपनी विभिन्न परियोजनाओं/ एककों/ कार्यालयों में तैनाती किए जाने के लिए इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। 22 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया सक्रिय हो जाएगी।

01:23 PM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निधार्रित योग्यता

 मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर आवदेन हेतु अभ्यर्थी की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।   

12:36 PM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्ती

राज्य लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों यानी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां चिकित्सा अधिकारियों के करीब 2452 पदों पर रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। 

12:04 PM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डीएसएसएसबी के रिक्त पदों पर 14 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए http://dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर ऑनलाइन 100 रुपए जमा करने होंगे।

11:17 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डीएसएसएसबी ने 1800 पदों पर निकाली नौकरियां

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां निकाली हैं। डीएसएसएसबी ने इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि ये नौकरियां दिल्ली जल बोर्ड, आयुष निदेशालय, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। ये नौकरियां स्पेशल एजुकेशन (प्राइमरी), असिस्टेंट फोरमैन, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए हैं।

10:39 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जनरलिस्ट ऑफिसर पदोें पर भर्ती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:00 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : शिक्षक के पदों पर ऐसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक को लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें केवल एक सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन अभ्यर्थियों को करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 44900 से लेकर 142400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

09:25 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक को 12603 पदाें पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 12603 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:04 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर सीधी भर्ती

भारतीय डाक के ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन सभी पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जहां मेरिट लिस्ट दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए, इसके साथ ही उम्मीदवारों को वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। 

08:30 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय डाक ने दसवीं पास के लिए निकाली बंपर भर्तियां

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1421 पदों पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के भर्ती प्रक्रिया के तहत कालीकट, कन्ननोर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालकुडा, कोट्टायम, मेवलिकारा, त्रिचूर, त्रिरूबल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप में रिक्त कुल 1421 पदों को भरा जाएगा।

08:05 AM, 23-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात पुलिस के इन पदों पर होगी भर्ती

गुजरात पुलिस के कुल 1382 पदों पर भर्ती हो रही है। जिसमें से असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष) के 659, असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला) के 324, अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (पुरुष) के 202, अनारक्षित कांस्टेबल पीएसआई (महिला) के 98, आर्म्ड एसआई (पुरुष) के 72, इंटेलिजेंस ऑफिसर (पुरुष) के 18 और इंटेलिजेंस ऑफिसर (महिला) के 09 पद हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकता है।

07:35 AM, 23-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए किन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

गुजरात पुलिस ने सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड एसआई (एएसआई) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 16 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें