LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इन विभागों में तुरंत आवेदन करें। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने आवेदन के लिए इंटर यानी दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में 24 खाली निम्न वर्गीय लिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तंक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है।
पंजाब और सिंध बैंक के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी 20 मार्च, 2021 से 3 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 1003 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए यह शुल्क 177 रुपये निर्धारित की गई है।
पंजाब और सिंध बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित आवेदकों की नियुक्ति आईटी मैनेजर, रिस्क मैनेजर, चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर लॉ के कुल 56 पदों पर की जाएगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 02 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 590 रुपए का आवेदन शुल्क और एससी/एसटी आवेदकों को 236 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 292 है। इन नौकरियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है, क्योंकि यह अस्थायी तारीख है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, सहायक प्रबंधक परिचालन, मेंटेनर ( इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीएमआरसी ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। ये नौकरियां तकनीकी व गैर तकनीकी पदों की हैं।
डीएसआरवीएस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए 1 अगस्त, 2021 को सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में क्रमश: 05 और 03 वर्ष की छूट दी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
एनएमडीसी के विभिन्न पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च 2021 को सुबह 10 बजे से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
एनएमडीसी के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम ऑनलाइन टेस्ट के 85% और साक्षात्कार के 15% को मिलाकर तैयार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से लेकर 1.6 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
एनएमडीसी लिमिटेड ने कनिष्ठ प्रबंधक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक एनएमडीसी छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के निकट नगरनार में 3.0 एमटीपीए एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रहा है। एनएमडीसी लिमिटेड अपनी विभिन्न परियोजनाओं/ एककों/ कार्यालयों में तैनाती किए जाने के लिए इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है।
प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुशांसित परियोजना सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी के द्वारा आमंत्रित किए गए कुल पदों की संख्या छह है। इन पदों की नियुक्तियों के लिए संबंधित वेबसाइट https://dpsru.edu.in/ पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। डीपीएसआरयू में भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र की हार्ड कॅापियों को भजने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2021 (शुक्रवार) है।
सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी (डीपीएसआरयू) ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुशंसित एक परियोजना है। इसका केंद्र का गठन डीपीएसआरयू परिसर में किया जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी डीपीएसआरयू ने कई पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। शुरुआती तौर पर यहां छह पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ये सभी नियुक्तियां 11 माह के लिए संविदात्मक अनुबंध के आधार पर होंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अगले तीन सत्रों के लिए नियमित किया जा सकता है।