फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए इन विभागों में निकली हैं ढेरों नौकरियां

Thu, 25 Mar 2021 07:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आज हम आपको अप्रैल माह की सबसे बड़ी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। तो बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:28 PM, 25-Mar-2021

तमिलनाडु : शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती

टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।  
  
 

06:28 PM, 25-Mar-2021

बीएसएफ में वेतनमान 1.55 लाख से 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह

बीएसएफ में आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

05:41 PM, 25-Mar-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

विज्ञापन
04:13 PM, 25-Mar-2021

बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। 

03:42 PM, 25-Mar-2021

60 से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:26 PM, 25-Mar-2021

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। 

02:41 PM, 25-Mar-2021

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां

बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 2300 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है। 

02:10 PM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : ओपीएससी ने निकाली मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। गुरुवार, 25 मार्च, 2021 इसकी अंतिम तिथि है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी।

01:20 PM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए यह है निर्धारित योग्यता

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी के 5300 पदों के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिसूचना अनुसार योग्यता निम्नलिखित है-  

  • आंगनवाड़ी वर्क्स/हेल्पर - यूपी बोर्ड या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक/ सीडीपीओ/ डीपीओ - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
  • वहीं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास निर्धारित की गई है। 

12:39 PM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी में 5300 पदों पर भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। आईसीडीएस ने सभी जिलाधिकारियों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। आदेश में रिक्त 5300 पदों पर तीन दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

11:55 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केएससीसीएफ में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी 34500 रुपये तक की सैलरी

कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) के विभिन्न पदों पर चयनित आवेदकों को निम्नलिखित वेतन दिया जा सकता है - 
  • अकाउंटेंट - 19000-34500 रुपये प्रतिमाह
  • फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट - 13600-26000 रुपये प्रतिमाह
  • सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट - 12500-24000 रुपये प्रतिमाह
  • चपरासी - 10400-16400 रुपये प्रतिमाह
  • जूनियर फार्मासिस्ट - 14550-26700 रुपये प्रतिमाह

11:14 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है केएससीसीएफ द्वारा निर्धारित योग्यता

केएससीसीएफ के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

10:51 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केएससीसीएफ के विभिन्न पदों पर भर्ती

कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:39 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यकूेएसएसएससी के लिए यह है निर्धारित योग्यता

यकूेएसएसएससी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

09:53 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यकूेएसएसएससी के विभिन्न पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। 

09:33 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : वीएसएससी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

वीएसएससी के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार होगा। चयनित अभ्यर्थियों को फायरमैन ए पद के लिए 23,800 रुपये, लैब तकनीशियन ए के लिए 30,500 रुपये प्रतिमाह और फार्मासिस्ट ए पद के लिए 34,900 रुपये बतौर वेतन दिया जा सकता है। 

09:00 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : वीएसएससी के लिए यह है निर्धारित योग्यता

वीएसएससी में फायरमैन ए, फार्मासिस्ट ए और लैब तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती हेतु यह है निर्धारित शैक्षणिक योग्यता - 
  • फार्मासिस्ट ए : दसवीं/ बारहवीं की परीक्षा पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • लैब तकनीशियन ए : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • फायरमैन ए : निर्धारित फिजिकल फिटनेस और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

08:25 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में फायरमैन, फार्मासिस्ट व तकनीशियन की जरूरत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक वीएसएससी ने फायरमैन ए, फार्मासिस्ट ए और लैब तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:02 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड की रिक्तियों के लिए चयन लिखित परिक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा इंजीनियर सिविल के लिए 30 वर्ष और इंजीनियर एस&टी के लिए 30 वर्ष मांगी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 36,000 रुपये का वेतन मिलेगा।

07:44 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां

हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 29 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। बता दें यह रिक्तियां कुल 310 पदों के लिए निकाली गई हैं। जिसमें अंबाला के लिए 20, भिवानी  के लिए 20, चरखी दादरी के लिए 20, हिसार के लिए 20, जींद के लिए 20, करनाल  के लिए 20, मेवात के लिए 20 और पंचकुला के लिए 100 पद तय किए गए हैं।

07:24 AM, 25-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली हैं ढेरों नौकरियां

आईआरसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड (आईआरसीओएन) ने इंजीनियर के 74 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसमेें से इंजीनियर सिविल के 60 और इंजीनियर एस&टी के 14 पद तय किए गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च से हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ircon.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें