फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेलवे से लेकर इन विभागों में आपके लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Wed, 24 Mar 2021 08:22 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। हर कोई सरकारी नौकरी ही करना चाहता है। तो  बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:22 PM, 24-Mar-2021

बीएसएफ में मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

 

07:36 PM, 24-Mar-2021

रेलवे भर्ती : 08वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां  

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है।

06:49 PM, 24-Mar-2021

यूपीएससी भर्ती 2021 आवेदन शुरू

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है।

विज्ञापन
06:20 PM, 24-Mar-2021

27-28 मार्च को होगी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। 
 

05:16 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड में नौकरियां

कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 10400 से लेकर 34500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
04:37 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कांस्टेबल (जीडी) की रिक्तियां

कर्मचारी चयन आयोग ने  कांस्टेबल (जीडी) पदों की रिक्तियां निकाली हैं।  इन रिक्तियों के लिए कल यानी कि 25 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है। आवेदन की शुरुआत 25 मार्च से होगी। 

 

03:58 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इंजीनियर और डाटा ऑपरेटर की 384 रिक्तियां, जल्द करें आवेदन

अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कुल पदों की संख्या 384 है। जिनमें से इंजीनियर के लिए 74 नौकरियां और डाटा ऑपरेटर के लिए सबसे ज्यादा 310 नौकरियां हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां आईआरसीओएन और हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड में निकली हैं। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

03:20 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी पुलिस में 1300 से ज्यादा नौकरियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पदों पर सीधी भर्ती-2020 की अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in के जरिए नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 1329 है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई से आधिकारिक वेबाइट के जरिए ऑनलाइन आवदेन कर सकेंगे। 

02:54 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : रेलवे में नौकरियां

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे में इंटर्नशिप के इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे हैं।  कुल रिक्तियों की संख्या 680 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  wcr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल रखी गई है। इन नौकरियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

02:35 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड में निकली नौकरियां का विवरण

पदों का विवरण
डाटा एंट्री ऑपरेटर
अंबाला- 20
भिवानी- 20 
चरखी दादरी- 20
हिसार- 20
जींद - 20
करनाल- 20
मेवात- 20
पंचकुला- 100

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -29 मार्च 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 7 अप्रैल 2021

इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।

02:17 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरियां

हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2021 तक है। कुल पदों की संख्या 310 हैं।

02:11 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आप 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर की ज्वाइनिंग के बाद उन्हें बेसिक सैलरी के रूप में रु 9300 से लेकर रु 34800 तक प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा डीए, एचआरए व ढेरों अन्य भत्ते व लाभ भी मिलते हैं। कुल मिलाकर उनकी मासिक सैलरी रु 27900 से रु 104400 तक होती है।

01:08 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न पदों पर निकाली हैं रिक्तियां

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अधिसूचना जारी कर ग्रेजुएट टीचर, टीजीटी, पीटीजी, काउंसलर, कोच, नर्स, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, लिपिक और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती देश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में की निश्चित समय के लिए अनुबंध पर की जाएगी। इसके लिए आवेदकों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

12:21 PM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पीपीएससी के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए यह है योग्यता

पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल आखिर तक किया जा सकता है। इन रिक्तियों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये का वेतन मिलेगा।

11:16 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पंजाब लोक सेवा आयोग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती

पंजाब लोक सेवा आयोग ने जल संसाधन विभाग और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर पदों की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 612 है। जिनमें जल संसाधन विभाग के लिए 585 रिक्तियां और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन के लिए 27 रिक्तियां हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 मार्च है।

10:20 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी के विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई

यूपीएससी के इन पदों के लिए अभ्यर्थी 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में उप सचिव पदों को भरा जाना है। कुल रिक्तियों की संख्या 13 है। चयनित अभ्यर्थियों को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, पर्यावरण नीति, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण क्षेत्र, शहरी जल प्रबंधन, पीपीपी, बिजली वितरण, ग्रामीण आजीविका, सूचना प्रौद्योगिकी और लौह / इस्पात उद्योग आदि में नियुक्ति मिलेगी।

09:42 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

यूपीएससी उप सचिव पदों की रिक्तियों के लिए उम्र सीमा 32 साल से लेकर 40 साल के बीच रखी गई है। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-12 का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थियों को 1,19,000 रुपये का वेतन मिलेगा जिसमें डीए, एचआरए आदि भत्ते शामिल होंगे।

08:58 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : संघ लोक सेवा आयोग ने उप सचिव पदों पर भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन  के लिए दो महीने का वक्त है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।

08:33 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात हाईकोर्ट के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

गुजरात हाईकोर्ट के विभिन्न पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 14800 से लेकर 47100 रुपये तक वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

08:07 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात हाईकोर्ट में निकली है अटेंडेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

गुजरात हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर कोर्ट अटेंडेंट, ऑफिस असिस्टेंट और होम अटेंडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन 38 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

07:44 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीपीएससी के पदों पर आवेदन के लिए यह है योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आवेदन के लिए इंटर यानी दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है।

07:30 AM, 24-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेलवे से लेकर इन विभागों में आपके लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपने कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें