LIVE Sarkari Naukri 2021: क्या सिर्फ मेहनत करने से सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है? नहीं, इसके लिए जरूरी है सही सूझ-बूझ भी। नौकरी के लिए अब आपको महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। लाइव ब्लॉग आपको लेटेस्ट भर्तियों से अपडेट रखेगा। हम amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देते हैं। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, 20 जनवरी तक है मौका
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
Govt Teaching Jobs 2021: सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्तियां
सरकारी शिक्षकों की बड़ी भर्ती चल रही है। WBBPEने 16500 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो कि 06 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
03:27 PM, 02-Jan-2021
UPPSC: लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा
राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
इंटरव्यू से ही मिलेगी नौकरी, जान लें पूरी आवेदन प्रक्रिया
ESIC Dehradun: एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में वैकेंसी निकाली गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के रिक्त पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 फरवरी, 2021 तक आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेज दें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए आपको 65000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि आपका चयन भी केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा।
भारतीय रेल में 10वीं पास के लिए नौकरियां, मेरिट के आधार पर होगा चयन
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
India Post: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, आज ही करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
12:34 PM, 02-Jan-2021
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में बंपर भर्तियां, 1.4 लाख तक सैलरी
भारतीय खुफिया विभाग में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
11:47 AM, 02-Jan-2021
OSSSC: 6432 पदों पर आवेदन के लिए अब भी है मौका
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की थी। बता दें कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 05 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 92000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।
10:27 AM, 02-Jan-2021
अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, आज ही करें आवेदन
Rail Wheel Plant Recruitment 2021: रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
CCIL Recruitment 2021: कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
कॉटन कॉरपोरेशन ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार केवल 07 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इसके अलावा 1,20,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां।
08:46 AM, 02-Jan-2021
इंडियन ऑयल में भर्तियां, 10वीं पास के लिए भी मौका
IOCL Vacancy 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
08:03 AM, 02-Jan-2021
Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके
SSC CGL Notification 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।