Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है। और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
SSC CGL परीक्षा के लिए डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
SSC CGL 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।
Cochin Shipyard: कई पदों पर भर्तियां, तरंत करें आवेदन
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से आज ही आवेदन करें।
High Court Vacancy 2021: स्नातकों के लिए ढेरों वैकेंसी
केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 23 जनवरी तक करें आवेदन
India Post GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 जनवरी, 2021 तक कर दिया गया है। पहले यह 20 जनवरी तक ही थी। 10वीं पास उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करें, यह आखिरी मौका है।
NHPC: 10वीं पास उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन, छोड़े न ये शानदार मौका
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। साथ ही किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
NALCO Recruitment 2021: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको 90,000 तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नोटिफिकेशन लिंक से पूरी जानकारी लेकर नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Indian Army: 10वीं या 12वीं पास के लिए शानदार मौका, करें आवेदन
भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व की बात है। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
लेक्चरर के पदों पर 1.5 लाख से भी ज्यादा सैलरी, आज आखिरी मौका
UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए भर्तियां चल रही हैं। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार केवल आज 22 जनवरी, 2021 तक ही आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2021: भारतीय सेना, डाक विभाग, हाईकोर्ट समेत कई विभागों में नौकरी के मौके, करें आवेदन
AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।