फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां 1628 पदों पर करें आवेदन

Sun, 28 Mar 2021 08:34 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय विभिन्न सरकारी विभाग अधिसूचना जारी कर भिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:13 PM, 28-Mar-2021

यूपीएससी भर्ती 2021: उप सचिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है।  

06:27 PM, 28-Mar-2021

गोवा सहकारिता विभाग में आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष

जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर :  इंटरमीडिएट की डिग्री
जूनियर स्टेनोग्राफर :  हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
लोअर डिवीजन क्लर्क :  हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
ऑडिट असिस्टेंट :  इंटरमीडिएट की डिग्री
ग्रेडर एसेसर :  एसएससी
मल्टीटास्किंग स्टाफ :  इंटरमीडिएट

आयु सीमा :अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
 

05:13 PM, 28-Mar-2021

गोवा सहकारिता विभाग में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 

सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर
कृषि विज्ञान अथवा अर्थशास्त्र में डिग्री, साथ ही कृषि संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/एसआरओ 
स्नातक में अर्थशास्त्र विषय रहा हो या फिर वाणिज्य संकाय से स्नातक हो। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सहकारिता क्षेत्र में अनुभवी, अकाउंट्स और बैंकिंग संबंधी जानकारी तथा कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
04:20 PM, 28-Mar-2021

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है। 

पदों का विवरण
कुल रिक्तियां  : 77
  1. सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  2. सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  3. जूनियर आडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  4. जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  5. लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  6. ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  7. ग्रेडर एसेसर :-  04
  8. मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07

03:37 PM, 28-Mar-2021

गोवा में सरकारी नौकरी पाने का मौका

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। 

विज्ञापन
02:47 PM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूकेएसएसएससी के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं।आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:45 PM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती

राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा विद्यालय शाखा नियम, 2015 के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 24 मार्च 2021 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

12:40 PM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : निम्नलिखित पदों पर आवेदन के लिए यह है योग्यता

साइट इंस्पेक्टर {सिविल} के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही योग्य होगा। वहीं साइट इंस्पेक्टर {इलेक्ट्रिकल} के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी आवेदन कर सकता है। सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 4 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।

12:01 PM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, सैलरी 31000 रुपये तक

एनबीसीसी के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 21 शहरों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 31000 रुपये प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है।  

11:26 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनबीसीसी ने निकाली 120 पदों पर भर्तियां

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

10:46 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित हुई समान प्रवेश परीक्षा

पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और जिला प्रशासन की सलाह पर सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए 28 मार्च को होने वाली समान प्रवेश परीक्षा को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लुधियाना स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी समान प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। 

10:04 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी पुलिस भर्ती के लिए यह है निर्धारित योग्यता

यूपी पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं भूतपूर्व सैनिक की आयु, सेना में उनकी सेवा की अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

09:34 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 1329 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

09:16 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस तिथि को आयोजित होगी रीट-2021 परीक्षा

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के माध्यम से साझा की है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अब यह परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को अवसर दिए जाने के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया है।

08:46 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : चयनित अभ्यर्थियों को दिया जा सकता है 36000 रुपये वेतन

एसबीआई के 179 पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। बता दें आवेदकों को आवेदन की हार्ड कॉपी एसबीआई के पते - एजीएम (एचआर), एसबीआई, एलएचओ पटना, वेस्ट गांधी मैदान, पटना -01 पर 20 अप्रैल तक जमा कराना होगा। 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू के आधार पर चयनित फील्ड ऑफिसर को 30 हजार रुपए से लेकर 36 हजार रुपए प्रतिमाह तक दिया जा सकता है। प्रत्येक पद का वेतन अलग-अगल हो सकता है इसलिए अधिक जानकारी के लिए पूरा भर्ती विज्ञापन जरूर देखें।

08:16 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई के इन पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई के विभिन्न पदों का विवरण -
  • सीएसपी यात्रा अधिकारी (एफआई एंड एमएम) - 76
  • कार्यकारी (रिकवरी) एफआई एंड एमएम - 10
  • कार्यकारी (विपणन) एफआई एंड एमएम - 43
  • रैक (आर एंड डीबी और एफआई एंड एमएम) में फील्ड विजिट अधिकारी - 50

07:56 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई के 179 पदों पर निकली हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कार्यकारी, फील्ड अधिकारी आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती कंट्रैक्ट बेस पर होगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए रिटायर्ड कर्मचारी उपयुक्त माने गए हैं। 

07:30 AM, 28-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां 1628 पदों पर करें आवेदन

केंद्रीय चयन आयोग (एसएससी) ने हजारों भर्तियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मार्च को अधिसूचना जारी दी है। इसके मुताबिक देश की विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्स के रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी केंद्रीय चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें