फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 11207 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवदेन

Tue, 30 Mar 2021 07:13 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:13 PM, 30-Mar-2021

बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है।
 

06:21 PM, 30-Mar-2021

सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं।  

05:20 PM, 30-Mar-2021

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भर्ती : पदों का विवरण

महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 02 अप्रैल, 2021

पदों का विवरण
  1. मेडिकल ऑफिसर - 100 पद
  2. नर्सिंग अर्दली - 100 पद
  3. एएनएम - 100 पद
  4. आया - 100 पद
     

विज्ञापन
05:09 PM, 30-Mar-2021

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती 

महाराष्ट्र के बड़े शहरों में एक पुणे में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती पीएमसी की ओर से निकाली गई है। एमसी यानी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती निकली है। पीएमसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है।  
 

04:16 PM, 30-Mar-2021

गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।  

पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
  • सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  • सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  • जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  • जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  • लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  • ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  • ग्रेडर एसेसर :-  04
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07

 

विज्ञापन
03:59 PM, 30-Mar-2021

गोवा में सरकारी नौकरी पाने का मौका

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 

02:58 PM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी के सीएपीएफ में भर्ती के लिए यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्का/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 
  • लिखित परीक्षा - लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस से संबंधित 250 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं पेपर  में जनरल स्टडीज, निबंध लेखन और कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। 
  • शारीरिक मापदंड - पुरुष की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं पुरुष का वजन 50 किलोग्राम और महिला का 46 किलोग्राम होना जरूरी है। 
  • फिजिकल टेस्ट -  इसमें 100 मीटर और 800 मीटर की दौड़ करवाई जाती है। साथ लॉन्ग जम्प और शॉटपुट का आयोजन भी किया जाता है। 

01:58 PM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली है नौकरियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छु अभ्यर्थी 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को देश भर में आयोजित की जाएगी। 

01:09 PM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी की छठी चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in है।
  • यहां होम पेज पर ही आपको छठे चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • जहां आपको अपना नाम, नंबर और पासवर्ड इत्यादी की जानकारी देनी होगी।
  • इस तरह आपका आरआरबी एनटीपीसी का प्रवेश पत्र खुल जाएगा।

12:29 PM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आआरबी एनटीपीसी छठे चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

आरआरबी एनटीपीसी छठे चरण का एडमिट कार्ड 2021 जारी हो गया है। छठे चरण की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा का प्रवेश पत्र क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in है। बता दें यह परीक्षा 1, 3, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित होने वाली है।

11:28 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीओएम के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

बीओएम के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में एक अधिकारी के रूप में 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदकों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। 

10:51 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 150 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

10:23 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

प्री-प्राइमरी टीचर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास नर्सरी टीचर एजुकेशन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी दसवीं कक्षा में पंजाबी भाषा पढ़ा होना चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

09:49 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : प्री-प्राइमरी टीचर के 8393 पदों पर करें आवेदन

पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:19 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : दसवीं पास अभ्यर्थी ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर कर सकते हैं आवेदन

ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के मध्य निर्धारित है, जिसके तहत  01 अगस्त, 1989 के बाद और  01 अगस्त, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में सभी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर 12वीं पास और स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान में ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का कोई अनुभव नहीं चाहिए। यहां फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी पूर्णकालिक श्रेणी अर्थात फुल टाइम वर्क की है।

08:40 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

08:08 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

दतिया मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।

07:50 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जेकेएसएसबी के विभिन्न पदों पर 10+2 पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

जेकेएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10 + 2, आईटीआई, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, बीएससी, बीएड और संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना आवश्यक है। बता दें आवेदकों का चयन लिखित / कौशल परीक्षण (यदि कोई हो) में प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए कोई वाइवा-वॉयस नहीं होगा। अधिकतम अंकों में से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक आनुपातिक रूप से 100 अंकों में बदल जाएंगे।

07:35 AM, 30-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 11207 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवदेन

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सात विभागों में रिक्त 2311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 1444 पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में भरे जाएंगे, वहीं सबसे कम कौशल विकास विभाग में छह और फ्लोरिकल्चर, गार्डन्स एंड पार्क्स डिपार्टमेंट (फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग) में चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12 अप्रैल, 2021 से 12 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें