अगर आप नौकरियां ढूंढ रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां या तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है या फिर अप्रैल के महीने में शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यहां बताई जा रही इन विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
#पहली नौकरी
पुलिस विभाग ने गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्का/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।