Sarkari Naukri 2020: अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पटवारी से लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के जिला अदालतों में जजों की भर्ती तक शामिल हैं।
#पहली नौकरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी की बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2020 का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा छह चरणों में होगी। परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी 2021 को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर दो पालियों में होगा। इन परीक्षाओं के जरिए कुल 4421 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों के नाम के पहले अक्षर के अनुसार जारी किया गया है।